UP Politics: ये क्या बोल गए अखिलेश यादव, भाजपा पर लगा दिया बड़ा आरोप कह दिया, ‘बीजेपी के लिए धर्म सिर्फ कारोबार’, जानें क्यों कहा ऐसा

August 5, 2023 by No Comments

Share News

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर जुबानी जंग जारी है. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भाजपा सरकार पर बड़े-बड़े आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. इसी बीच उन्होंने भाजपा पर धर्म का कारोबार करने का आरोप लगाया है और कहा है कि निर्बल के साथ यूपी में लगातार अन्याय हो रहा है. इसी के साथ उन्होंने सपा सरकार में हुए कार्यों का जिक्र भी किया है.

शुक्रवार को लखनऊ में अखिलेश यादव को चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों ने ज्ञापन सौंपा और उनसे उचित मुआवजा दिलाने को लेकर अपील की है. इसी के बाद अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधा है और कहा है कि, ” बीजेपी के लिए धर्म सिर्फ कारोबार है. अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के अंतर्गत आने वाले दुकान और मकान मालिकों को उचित मुआवजा दिए बिना उजाड़ा जा रहा है. समाजवादी सरकार बनने पर अयोध्या में जमीनों की अवैध रजिस्ट्री की जांच कराने तथा गरीबों को न्याय दिलाने का काम प्रमुखता से किया जाएगा.”

कहां लेकर जाएंगे पशुधन
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, “भाजपा राज में किसान-व्यापारी और निर्बल वर्ग के लोगों के साथ बहुत अन्याय हो रहा है.” वह आगे बोले कि, “चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रवासियों को उजाड़ दिया तो उनके पुनर्वास का क्या होगा?” साथ ही कहा कि, वे अपने पशुधन लेकर कहां जाएंगे? राम मंदिर के निर्माण में जिनकी जमीने-मकान लिए जा रहे हैं, उन्हें पर्याप्त मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा है. अपनी सराकर का जिक्र करते हुए कहा कि, समाजवादी सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किसानों को बाजार भाव पर मुआवजा दिया गया था. समाजवादी सरकार के समय अयोध्या में भजन स्थल बना था.

चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर पारिजात, जामुन, पीपल, कदम, पाकड़ के पौधे लगाए गए थे और सरयू तट का सौंदर्यीकरण किया गया. भाजपा पर निशाना साधते हुए बोले, भाजपा ने अयोध्या में जमीन की लूट के अलावा और क्या किया है? अपनी सरकार की तारीफ करते हुए बोले कि, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार की दिशा में सबसे ज्यादा काम समाजवादी सरकार में हुए हैं. इसी के साथ कहा कि भाजपा रोज नए-नए झूठ गढ़ती है.