Basic Shiksha: शिक्षकों की पदोन्नति एवं प्रोन्नति वेतनमान के लिए वरिष्ठता सूची शीघ्र प्रकाशित किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी ने की BSA से मुलाकात, जानें क्या कहा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने

August 21, 2022 by No Comments

Share News

वाराणसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय “शेखर” के नेतृत्व में वाराणसी के नवागत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ( BSA) अरविंद कुमार पाठक से मिला और उन्हें बुके, दुशाला और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इसी के साथ शिक्षकों की पदोन्नति एवं प्रोन्नति वेतनमान के लिए वरिष्ठता सूची के शीघ्र प्रकाशन की भी मांग की।

रविवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय “शेखर” ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान एवं पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची प्रस्तुत करने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को पूर्व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह द्वारा जारी किए गए पत्र पर कार्यवाही करने तथा वरिष्ठता सूची एक सप्ताह में प्रकाशित करने का आग्रह किया जिस पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने कहा की इसके लिए मुझे दो वरिष्ठता सूची प्रकाशित करनी होगी एक सूची प्रोन्नत मान के लिए उन शिक्षकों की बनेगी जिनको चयन वेतनमान मिल चुका है तथा पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची सभी शिक्षकों की बनेगी जिसे मैं जल्द ही खंड शिक्षाधिकारी के स्तर से मंगवाकर शीघ्र ही वरिष्ठता सूची प्रकाशित करके शिक्षकों से आपत्तियां लेकर फाइनल सूची प्रकाशित करके प्रोन्नत वेतनमान एवं पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करुंगा।

शिक्षकों के चयन वेतनमान के मुद्दे पर जिलाध्यक्ष ने बीएसए को बताया की कभी भी आपके कार्यालय से शिक्षकों के चयन वेतनमान की प्रक्रिया विलंबित नहीं हुई है जिसे उम्मीद है कि आप भी बरकरार रखेंगे जिस पर नवागत बीएसए अरविंद पाठक ने कहा कि शिक्षकों का कोई भी कार्य मेरे कार्यकाल में विलंबित नहीं होगा।

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से आज हुई मुलाकात के दौरान प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं जिलाध्यक्ष शशांक कुमार कुमार पाण्डेय “शेखर” के साथ जिला महामंत्री आनंद कुमार सिंह,कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पाल, अरविंद द्विवेदी,रितु ओबराय,अनुराधा भार्गव,दीपिका सिंह,संजीव त्रिपाठी,आशुतोष पाण्डेय,धीरेन्द्र सिंह,पवन सिंह,साधना श्रीवास्तव,प्रशांत मोहन गिरी,आनंद सिंह,आनंद दूबे,संजय पाठक,चंद्रमोहन यादव,अजय कुमार,मुकुल सिंह,प्रवीण सिंह,आमोद श्रीवास्तव,सुरेश चतुर्वेदी,संजय पाण्डेय, शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।