ठांय ठांय ठांय…और जमकर गालियां….भाजपा नेता ने विधायक के सरकारी आवास पर बरसाई गोलियां-Video

January 27, 2025 by No Comments

Share News

Uttarakhand News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कई राउंड फायरिंग से पूरा इलाका हिल गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड के खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर के वर्तमान (निर्दलीय) विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर जमकर फायरिंग की और इसी के साथ ही तमाम गालियां भी दी.

इस सम्बंध में खुद उमेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि कल निकाय चुनाव में औंधे मुंह हारने के बाद आज मेरे सरकरी आवास पर भाजपा के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने हथियारबंद बदमाशों के साथ दर्जनों हथियारों से चलायी कई सौ राउंड गोलियां।

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर आरोप है कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर जाकर हंगामा किया और फायरिंग की. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें चैंपियन और उनके साथ मौजूद लोग फायरिंग करते और तमाम अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं.

मुझे उकसाया गया

फिलहाल चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस उनको लेकर हरिद्वार चली आई है. पुलिस हिरासत में चैंपियन ने उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें उकसाया गया और उनके साथ अन्याय हुआ है. इसके अलावा उनकी पत्नी कुंवरानी देव्यानी सिंह ने भी उमेश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके घर में घुसे और बदतमीजी की. फिलहाल चैंपियन की इस हरकत के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है और कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है. दूसरी ओर भाजपा भी असहज स्थिति में दिखाई दे रही है.

प्रदेश की राजनीति को बदनाम कर रहे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि चैंपियन जैसे नेताओं को संरक्षण देने के कारण ही प्रदेश की राजनीति बदनाम हो रही है. इसी के साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि यह घटना उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. दूसरी ओर भाजपा भी असहज स्थिति में दिखाई दे रही है.

शर्मनाक

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस घटना को शर्मनाक बताया है और मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग की है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पार्टी और प्रदेश दोनों की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं.

चैंपियन का विवादों से है पुराना नाता

बता दें कि राजनीतिक करियर की शुरुआत से ही चैंपियन का विवादों से गहरा नाता रहा है. उनका सबसे चर्चित विवाद 2019 में उस वक्त आया था जब एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह एक पार्टी के दौरान शराब के नशे में हथियार लहराते और डांस करते हुए नजर आए थे. इस वीडियो ने भी भाजपा को असहज स्थिति में डाल दिया था. इसी के साथ ही उत्तराखंड की राजनीति को शर्मसार कर दिया था. क्योंकि इस वीडियो में वह उत्तराखंड के बारे में भी आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करते हुए नजर आए थे. इस वीडियो के सामने आने के बाद ही भाजपा ने उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था और जनता के बीच भाजपा की भद्द पिट गई थी. बता दें कि उनका पुरानी वीडियो भी सोशल मीडिया पर अभी भी मौजूद है जो कि 10 जुलाई 2019 को वायरल हुआ था.

मामले की जांच जारी

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है. दूसरी ओर खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ भी कुंवरानी देव्यानी सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले से जहां उत्तराखंड की राजनीति चैंपियन फिर से चर्चा में आ गए हैं तो वहीं अब सवाल ये खड़ा होता है कि भाजपा इस मामले को कैसे निपटाएगी और कांग्रेस इसे किस तरह से जनता के बीच ले जाती है और अपने लिए राजनीतिक फायदे तलाश करती है.

उमेश कुमार ने दिया ये बयान-देखें वीडियो

ये भी पढ़ें-भाजपा का झंडा लगी गाड़ी…फिर राज्यपाल का रिश्तेदार बताकर DM-SP को दी भद्दी-भद्दी गालियां; जानें क्या है पूरा मामला-Video