Jaya Ekadashi Vrat: जया एकादशी एक फरवरी को, विवाह की बाधा दूर करने को करें ये सरल कार्य, जल्द बजेगी शहनाई, देखें 6 उपाय

January 31, 2023 by No Comments

Share News

एकादशी स्पेशल। माघ शुक्ल एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। इस बार जया एकादशी 1 फरवरी को पड़ रही है। आचार्य पंडित रवि शास्त्री बताते हैं कि जया एकादशी के दिन केसर का ये उपाय दूर करेगा विवाह की बाधा, जल्द बजेगी घर में शहनाई जी हा कल यानी 1 फरवरी 2023 को जया एकादशी है ये आसान उपाय आपके जीवन मे परिवर्तन ला सकते है।

आचार्य बताते हैं कि विवाह में विलंब या फिर अपनी पसंद से शादी करने में अड़चने आ रही है, तो जया एकादशी के दिन दूध में केसर मिलाएं और फिर दक्षिणावर्ती शंख से लक्ष्मीनारायण का अभिषेक करें। ऐसा करने से जल्द घर में शहनाईयां गूंजने की सम्भावना बनती है, लेकिन किसी भ उपाय को करते वक्त मन में पूरी श्रद्धा व एकाग्रता अवश्य रखें।

घर में अक्सर कोई बीमार रहता है तो जया एकादशी के दिन केसर के साथ जावित्री और गुग्गल मिलाकर धूप दें। ये रोजाना 21 दिन तक करें कहते इससे बुरी शक्तियां, और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाते हैं।

इस एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले चंदन में केसर और गुलाब जल मिलाकर तिलक करें। इसके बाद स्वंय भी माथे पर टीका लगाएं। मान्यता है कि केसर का तिलक लगाकर शुभ कार्य करने से उसमें सफलता मिलती है।

वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम। यः पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।। जया एकादशी के दिन शाम के वक्त तुलमी में घी का दीपक लगाएं और तुलसी नामाष्टक का पाठ करें। मान्यता है कि इससे धन की दिक्कत खत्म होती है।

शास्त्रों के अनुसार पानी में केसर मिलाकर स्नान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। जया एकादशी से 11 दिन तक ये उपाय करे।

घर में आए दिन क्लेश बना रहता है, परिवार में तनातनी चलती रहती है। तो जया एकादशी के दिन स्नान के बाद मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं कहते हैं इससे परिवार में खुशहाली आती है।

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)