Plane Crash: सभी यात्रियों की मौत…चश्मदीद ने सुनाई भयावह मंजर की कहानी; रोते हुए अपनों को ढूंढ रहे लोग, प्लेन में सवार थे कई बिजनेस टायकून-Video
Air India Plane Crash: देश के लिए आज का दिन इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज हो गया. आज यानी गुरुवार 12 जून 2025 की दोपहर को गुजरात के अहमदाबाद में हुए बड़े प्लेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. जहां इस प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया पर सवालिया निशान खड़े किए जा रहे हैं तो वहीं ताजा जानकारी सामने आ रही है कि प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ही प्लेन में कई बड़े बिजनेस टायकून भी सवार थे.
Three teams of National Disaster Response Force (NDRF) are working at the plane crash site in Ahmedabad
A total of three more teams are being moved from Vadodara: NDRF
(source: NDRF) pic.twitter.com/8yncGwv1Cn
— ANI (@ANI) June 12, 2025
तो वहीं न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस की रिपोर्ट की मानें तो विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई. उड़ाने भरने के कुछ ही देर बाद प्लेन क्रैश हो गया था. रिपोर्ट के मुताबिक कमिश्नर जीएस मलिक ने जानकारी दी है कि ऐसा लग रहा है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि चूंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, इसलिए “कुछ स्थानीय लोग भी मारे गए होंगे.
#WATCH | Ahmedabad plane crash | A man, who claims to be an eyewitness, says, “…I have my office 200 metres from here. As soon as I stepped out of the office, I heard a very loud noise, and smoke filled the area suddenly. A commotion broke out here and then we saw that this… pic.twitter.com/xcXoeIwVEH
— ANI (@ANI) June 12, 2025
तो वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चश्मदीद ने प्लेन क्रैश के दौरान के भयावह मंजर की कहानी सुनाई है. न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में एक चश्मदीद ने दावा करते हुए कहा कि, “मेरा कार्यालय यहाँ से 200 मीटर की दूरी पर है। जैसे ही मैं कार्यालय से बाहर निकला, मैंने बहुत तेज़ आवाज़ सुनी और अचानक से पूरे क्षेत्र में धुआँ भर गया. यहाँ हंगामा मच गया और फिर हमने देखा कि यह दुर्घटना हुई है। जब मैं मौके पर पहुँचा, तो मैंने देखा कि यहाँ मलबा बिखरा हुआ था, यहाँ आग लगी हुई थी और धुआँ उठ रहा था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था फिर हमें पता चला कि विमान के पंख यहाँ गिर गए और एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हमें हताहतों के बारे में नहीं पता लेकिन यहाँ एक इमारत है जहाँ डॉक्टर रहते हैं.”
#WATCH | Gujarat: Anxious family members gather outside the Civil Hospital in Ahmedabad as they rush here to get an update about their loved ones who were on board the ill-fated London-bound Air India aircraft.
A man breaks down and pleads with the authority to let him in. pic.twitter.com/BPq5GZnL1p
— ANI (@ANI) June 12, 2025
बता दें कि इस प्लेन क्रैश ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. इस बड़े हादसे के वक्त एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान 242 यात्री सवार थे. वहीं जिस इमारत पर ये प्लेन गिरा है वो जगह डॉक्टरों के हॉस्टल की थी. यहां पर कम से कम 20 की मौत की आशंका जताई जा रही है.
Ukrainian President Zelenskyy offers condolences to PM Modi over plane crash in Ahmedabad
Read @ANI Story |https://t.co/r0LY5nSNzn#India #Ukraine #VolodymyrZelenskyy #PMNarendraModi pic.twitter.com/XTV8yaSu3h
— ANI Digital (@ani_digital) June 12, 2025
हेल्पलाइन नम्बर जारी
फिलहाल कुछ घंटों के बाद ही सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद अब सीमित उड़ानों के साथ चालू कर दिया गया है. साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपडेट जानकारी के लिए एयरलाइनों से जुड़ें।
समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 के अतिरिक्त, हमने विदेशी नागरिकों के लिए एक और हॉटलाइन नंबर +91 8062779200 जोड़ा है: एयर इंडिया pic.twitter.com/BZnlslgDQY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025
साथ ही ये भी कहा गया है कि अपडेट के लिए कृपया हमारे सोशल मीडिया चैनलों को फॉलो करें।
#WATCH | Ahmedabad plane crash | A man at the civil hospital in Ahmedabad says, “My sister and brother-in-law are both inside, but they are not letting us go in…They were going to London…My niece is in London, and they were going to see her. She called me up from London to… pic.twitter.com/OsoNv4e31T
— ANI (@ANI) June 12, 2025
एयर इंडिया की फ्लाइट AI 172 से जुड़ी घटना को देखते हुए यात्रियों की पूछताछ और सहायता के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है. साथ ही लोगों से अनुरोध किया गया है कि अधिक जानकारी के लिए +91 99741 11327 पर कॉल करें। इसी के साथ ही दुर्घटना के यात्रियों के रिश्तेदारों के लिए अस्थायी रूप से बंद अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर एक सहायता डेस्क और सहायता क्षेत्र स्थापित किया गया है।
#WATCH | Ahmedabad | A neighbour of an AI-171 passenger waits outside the Civil Hospital. She says, “My neighbour’s daughter was on the flight. We don’t have any update on her yet as we are not being allowed to go inside.” pic.twitter.com/ZUQZo4lrBK
— ANI (@ANI) June 12, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अलावा सवार थे कई बिजनेस टायकून
बता दें कि जो प्लेन क्रैश हुआ है उसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के अलावा कई बिजनेस टायकून भी सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें कार्गो मोटर के प्रमुख नंदा और ल्यूबी के डायरेक्टर सुभाष अमीन भी शामिल थे।
#WATCH | Gujarat: Part of the ill-fated London-bound Air India aircraft crashed into a building in Ahmedabad. Visuals from the spot.
Air India B787 Aircraft VT-ANB, while operating flight AI-171 from (Ahmedabad to London Gatwick) crashed immediately after takeoff from… pic.twitter.com/BfrbXFi2wP
— ANI (@ANI) June 12, 2025
इसके अलावा फ्लाइट के विमान में कुल कितने लोग सवार थे. इसकी भी लिस्ट सामने आ गई है.
Wreckage | Gujarat | Wreckage of Air India AI-171 flight, which crash landed on a building soon after takeoff from Ahmedabad airport today pic.twitter.com/C3w1elgfZ1
— ANI (@ANI) June 12, 2025
विमान में 242 लोग सवार थे। इसमें से 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। अहमदाबाद प्लेन हादसे में 61 विदेशी नागरिक और 169 भारतीय सवार थे. इसमें ब्रिटेन के 53 यात्री, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का एक यात्री शामिल हैं।
#WATCH | Gujarat: Part of the ill-fated London-bound Air India aircraft crashed into a building in Ahmedabad. Visuals from the spot.
Air India B787 Aircraft VT-ANB, while operating flight AI-171 from (Ahmedabad to London Gatwick) crashed immediately after takeoff from Ahmedabad… pic.twitter.com/H4QaaPgsDu
— ANI (@ANI) June 12, 2025
फिलहाल अभी ये पुष्टि नहीं हो सकी है कि इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है और कितने घायल हुए हैं. मौके पर राहत कार्य जारी है. तो वहीं प्लेन के अंदर बैठे विजय रूपाणी की तस्वीर सामने आई है. किसी महिला ने उनकी तस्वीर खींची थी जो कि वायरल हो रही है.
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी की आख़िरी तस्वीर।
अहमदाबाद विमान हादसे में उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई है।
दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को दुःख सहने की शक्ति।
ॐ शांति #planecrash pic.twitter.com/0LYS0EjjYy— Surendra Rajput (@ssrajputINC) June 12, 2025
25 लोगों की सूची जारी
अहमदाबाद पुलिस ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों की सूची जारी की है।
गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा, “अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।… pic.twitter.com/ddEheEcpAj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025