Delhi Blast: दिल्ली धमाका एक ‘आतंकी घटना’…केंद्र सरकार ने की पुष्टि; कैबिनेट में प्रस्ताव पास-Video
Delhi Blast: आज यानी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई जिसमें दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को आतंकी घटना करार दिया गया और कैबिनेट ने इस पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई. साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा गया.
सोमवार यानी 10 नवम्बर को दिल्ली लाल किला के पास हुए धमाके को लेकर आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे आतंकी घटना करार दिया और निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और पीड़ितों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पढ़े गए प्रस्ताव का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि “10 नवंबर को देश ने लाल किले के पास एक कार विस्फोट के माध्यम से राष्ट्र-विरोधी ताकतों द्वारा अंजाम दी गई एक जघन्य आतंकवादी घटना को देखा है.” उन्होंने आगे कहा कि इस आतंकी घटना को लेकर मंत्रिमंडल दिया है कि घटना की जल्द से जल्द जांच की जाए और पेशेवर तरीके से इस आतंकी घटना की जांच की जाए, ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों और उनके प्रायोजकों की पहचान की जा सके और उन्हें बिना किसी देरी के कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके.
#WATCH केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 10 नवंबर की दिल्ली आतंकी घटना की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और पीड़ितों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पढ़े गए प्रस्ताव में कहा, “देश ने 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार विस्फोट के माध्यम… pic.twitter.com/P1iUtjvnhN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025