दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र ने गाय को खिलाया चिकन मोमोज…जमकर हुई पिटाई-Video

December 10, 2025 by No Comments

Share News

Chicken Momos: सोशल मीडिया पर एक वीडियो कुछ सेकंड का वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक गाय को कुछ खिलाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो ने पूरे देश में भूचाल ला दिया है. जानकारी सामने आई है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 20 साल के रितिक ने गाय को चिकन मोमोज खिलाए.

वीडियो गुरुग्राम सेक्टर 56 से सामने आया है. वीडियो वायरल होते ही मौके पर हिंदू संगठन और गोरक्षक समूह पहुंच गए और ऋतिक को पकड़ कर जमकर पीटा. फिर उसे थाने ले गए. पुलिस ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया और फिर भारतीय दंड संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर जांच के बाद उसे जमानत दे दी गई.

छात्र ने दी ये सफाई

दरअसल गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी में रहने वाला 20 वर्षीय ऋतिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी में BA English Honours का छात्र है. पढ़ाई के साथ ही वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाता है. वह एक एप…Web Prism, जहां लाइव टास्क पूरे करने पर पैसे और फॉलोअर्स बढ़ाने का लालच दिया जाता है, पर एक्टिव रहता है. उसने पुलिस को बताया कि वहब्रेनवॉशहो गया था और टास्क पूरा करने के दबाव में उसने ये हरकत कर दी.

उसने कहा कि उस दिन का टास्क मोमोज खाना था. उसने कहा कि पहली और दूसरी प्लेट खत्म कर दी लेकिन फिर पेट ने हार मान ली. कैमरा ऑन था, लोग देख रहे थे और तभी सामने से एक गाय पास आ गई और फिर बची प्लेट उसकी ओर बढ़ा दी. उसने कहा कि कुछ सेकंड का ये क्लिप वायरल हो गया. रितिक पर अमानवीयता का आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस इस सोशल मीडिया एप और लाइव टास्क के पैटर्न की कई बिंदू पर जांच कर रही है.

परिजनों ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक, ऋतिक के पिता दुकान चलाते हैं तो मां डॉक्टर. माता-पिता का कहना है कि उनका बेटा जानवरों का अनादर नहीं करता लेकिन लाइव टास्की वजह से उसने ये बड़ी गलती कर दी.  

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या सोशल मीडिया टास्क की अंधी दौड़ में युवा अपनी संवेदनशीलता खोते जा रहे हैं? तो वहीं कई लोग युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि इस तरह की गलती कोई अन्य व्यक्ति न दोहरा सके. बता दें कि हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है और उनकी माता की तरह पूजा की जाती है. मान्यता है कि गाय में सनातन धर्म के देवी-देवता वास करते हैं.

ये भी पढ़ें-मिड-डे मील में निकला मेंढ़क…डर गए बच्चे; Video वायरल होने के बाद मचा हड़कंप