Lucknow University: निकाह क्या है…? लखनऊ विश्वविद्यालय में हुआ विशेष व्याख्यान

September 20, 2025 by No Comments

Share News

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में विभागीय व्याख्यान समिति के तत्वावधान में आज इस्लाम में विवाह (निकाह) विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक संकाय भवन के एल.टी.-01 सभागार में किया गया।

इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रो. कमाल अहमद ख़ान ने इस्लामिक विधि में विवाह की अवधारणा, धार्मिक एवं सामाजिक महत्व के साथ ही आधुनिक समय में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला.

प्रो. कमाल अहमद ख़ान ने अपने व्याख्यान में कहा कि निकाह को केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि सामाजिक अनुबंध है. उन्होंने इसमें निहित समानता, सहमति और अधिकारों की विस्तार से व्याख्या की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) रमेश कुमार वर्मा, अधिष्ठाता एवं संकायाध्यक्ष, विधि संकाय ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे व्याख्यान छात्रों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखते, बल्कि समाज और धर्म के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं और इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम का संचालन विभागीय व्याख्यान समिति द्वारा किया गया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संकाय के प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-Apple iPhone 17 खरीदने के लिए एप्पल स्टोर के बाहर लगी लम्बी लाइन…लात-घूंसे भी खूब चले-Video