Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार दान करें ये वस्तुएं…

January 14, 2026 by No Comments

Share News

Makar Sankranti: मकर संक्रांति एक ऐसा त्योहार है जिसे पूरे देश में एक साथ मनाया जाता है. इसे हर प्रदेश में क्षेत्र के रीति-रिवाजों के हिसाब से मनाया जाता है. फर्क बस इतना है कि इसके नाम अलग-अलग होते हैं. जहां उत्तर प्रदेश में इसे खिचड़ी या मकर संक्रांति कहते हैं तो वहीं महाराष्ट्र में तिलगुल और कर्नाटक में ‘एलु बिरोधु’ कहा जाता है. पंजाब में लोहड़ी कहते हैं. इस दिन सूर्य देव की उपासना की जाती है.

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि, मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाया करते हैं। शनिदेव चूंकि मकर राशि के स्वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में दान-पुण्य का अधिक महत्व है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और जरुरतमंदों का आशीर्वाद भी हमें मिलता है. तो वहीं आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री कहते हैं कि अगर राशि के अनुसार दान किया जाए तो फल और भी दोगुना हो जाता है.

मेष राशि जल में पीले पुष्प, हल्दी, तिल मिलाकर अर्घ्य दें और फिर तिल-गुड़ का दान करें.

वृष राशि- जल में सफेद चंदन, दूध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें और खिचड़ी का दान करें।

मिथुन राशि जल में तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें व मूंग की दाल की खिचड़ी दान करें।

कर्क राशि- जल में दूध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें. इससे संकटों से मुक्ति मिलेगी। गुड़, तिल दान करें।

सिंह राशि- जल में कुमकुम तथा रक्त पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। गुड़, तिल दान करें।

कन्या राशि- जल में तिल, दूर्वा, पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें और मूंग की दाल की खिचड़ी बनाकर दान करें। गाय को चारा दें।

तुला राशि- सफेद चंदन, दूध, चावल का दान दें। सफेद चंदन मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें |

वृश्चिक राशि- जल में कुमकुम, रक्तपुष्प तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें और गुड़ का दान करें।

धनु राशि- जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें व गुड़ दान करें।

मकर राशि- जल में नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। इसी के साथ ही काले तिल, उड़द की दाल की खिचड़ी दान करें।

कुंभ राशि- जल में नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें और उड़द, तिल का दान करें।

मीन राशि- हल्दी, केसर, पीले फूल के साथ तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें और तिल, गुड़ का दान करें।

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें-Makar Sankranti-2026: मकर संक्रांति पर इन मंत्रों का करें जाप…मिलेगा पुण्य; स्नान-दान करें इस दिन

Makar Sankranti Best Wishes: खिचड़ी के साथ…मिठास की फुहार…”, मकर संक्रांति पर इन संदेशों के साथ दें अपनों को बधाई