Seema Haider: ‘क्या अब चंद घंटों की मेहमान हैं पाकिस्तानी सीमा हैदर…’, पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई गुहार; पड़ोसियों ने कहा नालायक…Video

April 26, 2025 by No Comments

Share News

Seema Haider: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले ले रही है. इसी के तहत भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है और अब पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है.

इसी बीच पाकिस्तान की सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है और कहा है कि उनको भारत में ही रहने दिया जाए. क्योंकि अब वह भारत की बहू हैं. तो वहीं सीमा हैदर के वकील ने कहा है कि सीमा हैदर का मामला कोर्ट में चल रहा है और वह पुलिस व सरकार के आदेशों का पालन कर रही है और यहां की अब बहू है.

सीमा हैदर वीडियो में कहते दिख रही हैं कि वह कभी पाकिस्तान की बेटी थीं लेकिन अब भारत की बहू हैं. इसलिए अब उनको भारत में ही रहने दिया जाए. तो दूसरी ओर उनके पड़ोसियों ने सरकारा से गुहार लगाई है कि सीमा हैदर को वापस भेजा जाए. वह भाग कर भारत आई और दूसरी शादी कर ली. वह यहां रहने लायक नहीं.

ऑनलाइन गेम खेलते हुए हो गया था भारत के सचिन से प्यार

बता दें कि 2023 में पाकिस्तान की सीमा हैदर नेपाल के रास्ते से भारत में गैर कानून तरीके से घुस गई थीं और भी नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से शादी कर ली थी. दरअसल सचिन से उनकी मुलाकात ऑनलाइन गेम खेलते हुए हुई थी और फिर प्यार हो गया था. इसी के बाद वह भारत आ गई थीं. उस वक्त उनके पहले पति हैदर सऊदी में रह रहे थे. इसके बाद सीमा हैदर भारत में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं. सोशल मीडिया पर उनके तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में वह सचिन की बेटी की मां भी बनी हैं.

तो वहीं भारत आने के बाद उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की थी. उनके पहले पति ने भारत सरकार से गुहार लगाई थी कि सीमा को पाकिस्तान वापस भेजा जाए लेकिन सीमा वापस नहीं गईं. वह पाकिस्तान से अपने साथ चार बच्चों को भी भारत लाई थीं. फिलहाल अब जब वीजा रद्द कर दिए गए हैं और पाकिस्तान नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है तो वहीं सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सीमा हैदर अब भारत में चंद घंटों की मेहमान रह गई हैं. क्या उनको भी वापस भेज दिया जाएगा? फिलहला देखना ये है कि इस मामले में सरकार क्या निर्णय लेती है.

22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था जिसमें दो विदेशी सहित 26 पर्यटकों की जान चली गई थी. इस हमले के बाद से पूरे देश से लेकर विदेश में भी आतंकियों के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया है. जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य सरकार गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह की अनुग्रह राशि देगी।

तो वहीं इसी हमले के बाद मोदी सरकार ने कई कड़े फैसले लेते हुए सार्क वीजा छूट की नीति के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को दी जा रही सुविधा समाप्त कर दिया है।

इसके बाद से अब पाकिस्तानी नागरिक इस छूट के अंतर्गत भारत की यात्रा नहीं कर सकेंगे। भारत सरकार के इस फैसले के बाद जो पाकिस्तानी नागरिक पहले से इस सुविधा के तहत भारत में मौजूद हैं। उन्हें एक सप्ताह के भीतर देश छोड़ना होगा.

पड़ोसी मिथिलेश भाटी ने किया विरोध

बता दें कि सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के रघुपुरा गांव में रहती हैं. उनके पड़ोस में रहने वाली मिथिलेश भाटी जो कि सीमा हैदर के पति सचिन मीणा के रिश्तेदार हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं कि आतंकियों ने हमारे लोगों को मारा है. जब भारत सरकार ने वीजा ही रद्द कर दिया है पाकिस्तानियों का तो सीमा हैदर तो गलत तरीके से भारत आई है. उसे पाकिस्तान वापस भेज देना चाहिए. इसी के साथ ही मिथिलेश भाटी ने सीमा हैदर को नालायक कहते हुए कहा कि नालायक है चोरी से आई है. दो महीने तक दुबकी बैठी रही. पहली से तलाक हुआ नहीं और दूसरी शादी कर ली. मिथिलेश ने ये भी कहा कि सचिन तो जीजा है, उसे भी पाकिस्तान जाना चाहिए और पाकिस्तान घूम कर आना चाहिए. बता दें कि जब सीमा हैदर भारत आई थी तब भी मिथिलेश ने सीमा का विरोध किया था और सचिन को झिंगुर और लप्पू तक कह दिया था.

ये भी पढ़ें-Pahalgam: आतंकी हमले के ये पांच Video…नहीं थमेंगे आंसू

Pahalgam: अभी शादी की मेंहदी भी नहीं छूटी थी…आतंकियों ने छीन ली खुशियां; नौसेना अधिकारी के शव से लिपट कर रोई पत्नी-Video

Pahalgam: धर्म पूछा.. फिर उतरवाई पैंट और मार दी सिर पर गोली…रो-रो कर पीड़ितों ने बयां किया दर्द; आतंकवादियों की पहली तस्वीर-स्केच वायरल-Video

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर बड़ा आतंकी हमला…TRF ने ली जिम्मेदारी; अमित शाह रवाना, स्थानीय व्यक्ति ने दी ये बड़ी जानकारी-Video