क्या होता है जिहादी शब्द का मतलब? पहलगाम हमले के बाद शाहरुख खान का पुराना Video वायरल

April 26, 2025 by No Comments

Share News

Shahrukh Khan: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई है. इस नरसंहार में आतंकवादियों ने हिंदुओं को निशाना बनाया और इसी के बाद पूरे देश में रोष व्याप्त हो गया है और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

मालूम हो कि ये आतंकी अपने इन भयावह हमलों के पीछे ‘जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए भारतीयों पर हमला करते हैं. तो इसी बीच फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे जिहाद का अर्थ बताते हुए नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में शाहरुख खान कहते दिखाई दे रहे हैं कि “मैं इस्लामिक धर्म का हूं, मैं मुस्लिम हूं. हमारे धर्म में एक शब्द है जिसका दुरुपयोग किया जाता है जिहाद, जिहाद का थॉट प्रोसेस बिल्कुल वैसा ही है जैसे अपने अंदर के बुरे विचारों पर विजय पाना, उसके लिए लड़ना, उसे जिहाद कहते हैं. बाहर सड़कों पर लोगों को मारना जिहाद नहीं कहलाता.”

मालूम हो कि शाहरुख खान ने हिंदी फिल्मों में कई हिट फिल्में दी हैं. वह जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में नजर आएंगे. इस फिल्म में वे अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे. किंग यह कथित तौर पर फ्रांसीसी फिल्म लियोन का भारतीय रीमेक है. इसमें अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और मुंज्या फेम अभय वर्मा भी हैं. मालूम हो कि सुहाना ने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अभिनय की शुरुआत की थी. पठान, जवान और डंकी की सफलता के बाद यह शाहरुख की अगली बड़ी फिल्म होगी.

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से भारत सरकार ने सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है और पाकिस्तान नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है. इसी के साथ ही जो पाकिस्तानी नागरिक देश मे रह रहे हैं उनको एक हफ्ते के अंदर भारत छोड़ने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें-Seema Haider: ‘क्या अब चंद घंटों की मेहमान हैं पाकिस्तानी सीमा हैदर…’, पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई गुहार; पड़ोसियों ने कहा नालायक…Video

Pahalgam: आतंकी हमले के ये पांच Video…नहीं थमेंगे आंसू

Pahalgam: अभी शादी की मेंहदी भी नहीं छूटी थी…आतंकियों ने छीन ली खुशियां; नौसेना अधिकारी के शव से लिपट कर रोई पत्नी-Video

Pahalgam: धर्म पूछा.. फिर उतरवाई पैंट और मार दी सिर पर गोली…रो-रो कर पीड़ितों ने बयां किया दर्द; आतंकवादियों की पहली तस्वीर-स्केच वायरल-Video

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर बड़ा आतंकी हमला…TRF ने ली जिम्मेदारी; अमित शाह रवाना, स्थानीय व्यक्ति ने दी ये बड़ी जानकारी-Video