महिला पर कुत्ते ने किया जानलेवा हमला…रूह कंपा देने वाला Video वायरल

January 25, 2026 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें सीढ़ियों पर झाड़ू लगा रही मेड पर एक कुत्ता जानलेवा हमला कर देता है. महिला खुद को बचाने के लिए उस पर बार-बार झाड़ू मारती हुई दिख रही है लेकिन कुत्ता और भी अक्रामक होता जाता है. यह वीडियो डरा देने वाला है. हालांकि इस तरह कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं लेकिन डॉग लवर्स कुत्तों पर लगाम लगाने के बजाए, उनकी हरकतों पर पर्दा डाल रहे हैं और पीड़ितों की ही गलती बताते हैं.

ये वीडियो कहां का है और कब का है, ये बात अभी साफ नहीं है लेकिन ऐसे हमलों में कई बार देखा गया है कि कुत्ते पालने वाले साफ बच जाते हैं और पीड़ित तड़प कर रह जाता है. कई बार तो कुत्तों के काटने से तड़प कर लोगों की मौत तक हो जाती है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने आवारा व पालतु कुत्तों के हमले में वृद्धि पर चिंता जताई है और इसी साल यानी जनवरी 2026 में सख्त रुख अपनाया है.

कोर्ट ने कुत्तों के काटने पर पीड़ितों को भारी मुआवजे का आदेश दिया है. इसी के साथ ही डॉग फीडर्स यानी आवारा कुत्तों को जो खाना खिलाते हैं या फिर डॉग लवर्स की जिम्मेदारी तय की है. इसी के साथ ही कोर्ट ने अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों से कुत्तों को हटाने का निर्देश दिया है. साथ ही नसबंदी कराने का भी निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये निर्देश (2025-2026)

सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स यानी आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों को उनकी जिम्मेदारी समझने के लिए कहा है.

कुत्तों के काटने या फिर कुत्तों के काटने से मौत होने पर राज्य सरकारों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं.

एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) नियम 2023 के तहत नसबंदी (Sterilization) और वैक्सीनेशन के निर्देश दिए हैं.

सार्वजनिक स्थानों यानी अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, रेलवे स्टेशनों व बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया गया है.

आवारा कुत्तों के मामले में कोर्ट ने सुनवाई जारी रखी है और राज्यों से जवाब मांगा गया है.

यही नहीं कोर्ट ने आवारा कुत्तों के सिर्फ काटने को लेकर ही गम्भीरता नहीं दिखाई है बल्कि ये भी कहा है कि आवारा कुत्तों से सड़कों को सुरक्षित करना होगा क्योंकि इनकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी होती हैं.

ये भी पढ़ें-Dog License In Lucknow: अब लखनऊ में कुत्ता पालना नहीं होगा आसान, लेना पड़ेगा लाइसेंस, वर्ना भरना पड़ेगा भारी जुर्माना, कुत्ता काटे यहां करें शिकायत