Sakat Chauth-2023: सकट चौथ व मंगलवारी चतुर्थी 10 जनवरी को, बिना नमक का करें भोजन, कष्ट निवारण के लिए करें ये उपाय, पढ़ें ये 6 मंत्र, देखें कथा, जानें चंद्रोदय का समय
सकट चौथ स्पेशल। माघ कृष्ण चतुर्थी दिन मंगलवार (कल) 10 जनवरी को है। इस दिन महिलाओं का लोकप्रिय व्रत त्योहार सकट चौथ मनाया जाएगा। मान्यता है कि सकट चौथ पर भगवान गणेश जी की पूजा करने और व्रत रखने से संतान को लंबी आयु प्राप्त होती है। साथ ही संतान पर आने वाली किसी भी तरह की बाधा भी कट जाती है और शिक्षा, सेहत व करियर आदि की समस्याएं भी इस व्रत से दूर हो जाती हैं। यह पर्व माताएं अपनी परम्परा के साथ भी मना सकती हैं।
आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि मंगलवार को पड़ने वाली चतुर्थी को मंगलवारी चतुर्थी कहते हैं। मंगलवार को जो चतुर्थी पड़ती है, उसके तमाम फायदे हैं। अगर इस दिन सभी काम छोड़कर जप-ध्यान में मन लगाया जाए तो पुण्य प्राप्त होता है।
मंगलवारी चतुर्थी पर करें ये कार्य
इसे अंगारक चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना चाहिए जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है।
बिना नमक का भोजन करें।
मंगल का मानसिक आह्वान करें।
चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें।
कष्ट निवारण के ये करें उपाय
10 जनवरी 2023 मंगलवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 08:23) हो सकता है। कहीं-कहीं बदली या कोहरे की वजह से दिखने में समय लग सकता है।
जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, जो कि मिटती नहीं हैं।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या। ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन प्रातः छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों।
देखें छः मंत्र
ॐ सुमुखाय नम:
ॐ दुर्मुखाय नम:
ॐ मोदाय नम:
ॐ प्रमोदाय नम:
ॐ अविघ्नाय नम:
ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:
सकट चौथ की पढ़ें कथा



DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)