Ekadashi Vrat: जानें माघ कृष्ण एकादशी को क्यों कहा जाता है षट्तिला एकादशी, देखें पूजन विधि और कथा
January 7, 2023
No Comments
एकादशी विशेष। माघ कृष्ण एकादशी को षट्तिला एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कुछ लोग इस दिन बैकुण्ठ के रूप में भी पूजन करते हैं। शास्त्रों में इस दिन काली गाय व काले तिलों के दान का विशेष महत्व बताया गया है।
आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि इस दिन शरीर पर तिल के तेल की मालिश, तिल जल स्नान, तिल जलपान तथा तिल पकवान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन तिलों का हवन करके रात जागरण करना चाहिए।
पूजन विधि
इस दिन पंचामृत में तिल मिलाकर भगवान को स्नान कराना चाहिए। इसी के साथ तिल मिश्रित भोज्य पदार्थ खुद भी खाएं और ब्राह्मणों को भी खिलाएं। इस दिन 6 तरह के तिल का इस्तेमाल होने के कारण ही इसे षट्तिला एकादशी के नाम से पुकारते हैं।

पढ़ें कथा
