Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के 13 बीटेक छात्रों का एचसीएल टेक में हुआ कैंपस प्लेसमेंट

April 25, 2025 by No Comments

Share News

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में लगातार कैंपल प्लेसमेंट जारी है. इसके अगले चरण में अभियांत्रिकी संकाय के अंतिम वर्ष (बैच 2025) के बी.टेक के 13 छात्रों ने प्रतिष्ठित आईटी कंपनी एचसीएल टेक में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से सफलता प्राप्त की है।

प्लेसमेंट सेल के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. हिमांशु पांडेय ने मीडिया को बताया कि एचसीएल टेक की भर्ती प्रक्रिया जिसमें रिज्यूमे शॉर्टलिस्टिंग, अप्टिट्यूड टेस्ट, तकनीकी साक्षात्कार, बिज़नेस एचआर राउंड और कैंपस एचआर राउंड शामिल थे, में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

चयनित छात्रों को ₹3.25 लाख प्रति वर्ष के पैकेज पर “ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी” के रूप में नियुक्त किया गया है। चयनित छात्रों में बी.टेक कंप्यूटर साइंस से श्वेता, तनु शुक्ला, ज्योति सिंह, सौम्या सिंह, आयुष गुप्ता और रंजीत सिंह शामिल हैं।

बी.टेक सीएसई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से अक्षिता श्रीवास्तव, श्रद्धा सक्सेना, बुशरा आज़मी खान, सौम्या सिंह और प्राची उपाध्याय का चयन हुआ है, जबकि बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से रुबीना खातून और अंकित कुमार को यह सफलता प्राप्त हुई है।

डॉ. हिमांशु पांडेय ने यह भी बताया कि हाल ही में आयोजित एचसीएल टेक की रिक्रूटमेंट ड्राइव में बी.कॉम, बी.कॉम (ऑनर्स), बीसीए और बीबीए के 20 छात्रों का भी चयन “ग्रेजुएट ट्रेनी” पद पर हुआ था। इस प्रकार विश्वविद्यालय से एचसीएल टेक में कुल चयनित छात्रों की संख्या अब 33 हो गई है।

डॉ. हिमांशु पांडेय ने आगे ये भी बताया कि एचसीएल कंपनी की तीसरे चरण की चयन प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, अभियांत्रिकी संकाय के डीन प्रो. ए. के. सिंह एवं केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप कुमार भारतीय ने चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा, “छात्रों की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि आपके पास लक्ष्य के प्रति समर्पण, मेहनत और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती। छात्र अपनी इस पहली सफलता को अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत समझें। आप सभी आने वाले समय में न सिर्फ खुद को, बल्कि अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को भी गौरवान्वित करेंगे।

ये भी पढ़ें-Pahalgam Terror Attack: देश भर में ढूंढे जाएंगे एक-एक पाकिस्तानी… गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को दिया ये बड़ा निर्देश

Pahalgam: आतंकी हमले के ये पांच Video…नहीं थमेंगे आंसू

Pahalgam: अभी शादी की मेंहदी भी नहीं छूटी थी…आतंकियों ने छीन ली खुशियां; नौसेना अधिकारी के शव से लिपट कर रोई पत्नी-Video

Pahalgam: धर्म पूछा.. फिर उतरवाई पैंट और मार दी सिर पर गोली…रो-रो कर पीड़ितों ने बयां किया दर्द; आतंकवादियों की पहली तस्वीर-स्केच वायरल-Video

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर बड़ा आतंकी हमला…TRF ने ली जिम्मेदारी; अमित शाह रवाना, स्थानीय व्यक्ति ने दी ये बड़ी जानकारी-Video