“दोनों को उखाड़ फेंको…” आतंकवाद और ब्राह्मण पर विवादित टिप्पणी करने वाले बेसिक शिक्षक के खिलाफ लिया गया ये एक्शन

April 27, 2025 by No Comments

Share News

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से देश भर में रोष व्याप्त है और देशवासी एकजुट होकर आतंकवाद और आतंकवादियों को पालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बता दें कि इस हमले में दो विदेशी नागरिक सहित 26 पर्यटक मारे गए हैं. तो इसी बीच सोशल मीडिया पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (BSA) एक आदेश वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल ये आदेश बस्ती के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार का है. इस आदेश में अनूप कुमार ने सहायक अध्यापक, विजय पटेल, प्राथमिक विद्यालय रामापुर वि.क्षे. गौर जनपद बस्ती से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

दरअसल विजय पटेल पर आरोप है कि उन्होने सोशल मीडिया व्हाट्सअप ग्रुप पर “आतंकी धर्म पूछते हैं और ब्राह्मणवाद जाति पूछते हैं. दोनों में कोई अंतर नहीं है. इंसानियत के लिए बहुत जरूरी है कि दोनों को ही उखाड़ फेकों.” मैसेज लिखकर वायरल किया है. इस पर बीएसए की ओर से कहा गया है कि इस मैसेज से ब्राह्मण समाज के प्रति गलत संदेश दिया गया है.

आतंकवाद पूरी दुनिया में विष के समान है और घातक तथा अमानवीय है, जिसकी तुलना आप द्वारा ब्राह्मणवाद से की गई है. आप द्वार एक जाति समुदाय को अपमानित करने का कार्य किया गया है, जिससे ब्राह्मण समाज में आप के टिप्पणी के प्रति काफी रोष व्याप्त है और आपके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

इसी के साथ ही बीएसए ने निर्देश दिया है कि अगर दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है तो आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. क्योंकि आपके द्वारा किया गया कृत्य शिक्षक आचरण नियमावली के विरुद्ध है.

ये भी पढ़ें-“ये हमला याद दिलाता है कि…” पहलगाम आतंकी हमले पर मोहन भागवत ने दी पहली प्रतिक्रिया, दिलाई रावण की याद

क्या होता है जिहादी शब्द का मतलब? पहलगाम हमले के बाद शाहरुख खान का पुराना Video वायरल

Seema Haider: ‘क्या अब चंद घंटों की मेहमान हैं पाकिस्तानी सीमा हैदर…’, पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई गुहार; पड़ोसियों ने कहा नालायक…Video

Pahalgam: आतंकी हमले के ये पांच Video…नहीं थमेंगे आंसू

Pahalgam: अभी शादी की मेंहदी भी नहीं छूटी थी…आतंकियों ने छीन ली खुशियां; नौसेना अधिकारी के शव से लिपट कर रोई पत्नी-Video

Pahalgam: धर्म पूछा.. फिर उतरवाई पैंट और मार दी सिर पर गोली…रो-रो कर पीड़ितों ने बयां किया दर्द; आतंकवादियों की पहली तस्वीर-स्केच वायरल-Video

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर बड़ा आतंकी हमला…TRF ने ली जिम्मेदारी; अमित शाह रवाना, स्थानीय व्यक्ति ने दी ये बड़ी जानकारी-Video