प्रेमानंद महाराज के साथ मंदिर में हुआ ये कैसा व्यवहार…? सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस-Video

November 26, 2025 by No Comments

Share News

Premananda Maharaj: उत्तर प्रदेश वृंदावन के जाने माने संत प्रेमानंद महाराज का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि वह वृंदावन के किसी मंदिर में बैठे हैं और मंदिर के गर्भगृह से पुजारी प्रेमानंद महाराज के हाथ में ऊपर से प्रसाद दे रहे हैं. तो वहीं माला भी उनको फेंक कर पहनाई. इस पर पुजारी के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. किसी ने पुजारी के इस व्यवहार को गलत बताया है तो किसी का कहना है कि गर्भगृह में मौजूद पुजारी इसी तरह लोगों को प्रसाद देते हैं क्योंकि यह परम्परा है.

जानें क्या है नियम?

तो वहीं कई लोगों का इस सम्बंध में कहना है कि कई लोग सोच रहे होंगे कि मंदिर के पंडित जी ने ऐसा क्यों किया. तो वहीं एक पोस्ट में बताया गया है कि मंदिर के कुछ नियम है, जैसे कोई भी बाहरी व्यक्ति गर्भगृह के अंदर नहीं जा सकता है औरही नीचे बैठ सकता है. यह मर्यादा सिर्फ पवित्रता बनाए रखने के लिए है. गर्भगृह के अंदर बैठे पंडित को बाहर से आए किसी भी व्यक्ति को छूना मना होता है. यही वजह है कि मंदिर के पंडित ने प्रेमानंद महाराज को भी दूर से प्रसाद दिया और इसी तरह का व्यवहार हर किसी के साथ किया जाता है और ये आज की परम्परा नहीं बल्कि सदियों की परम्परा है. वृन्दावन के कई मंदिरों में भी यहीं परंपरा अपनाई जाती है.

ये भी पढ़ें-प्रेमानन्द महाराज का ताजा वीडियो वायरल…एक श्रद्धालु के इस सवाल पर हंसे खिलखिलाकर-Video