Britain PM Rishi Sunak: मोरारी बापू की रामकथा में पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, बोले- “गर्व है हिंदू होने पर”, वायरल हुआ वीडियो, देखें क्या कहा

August 16, 2023 by No Comments

Share News

Britain PM Rishi Sunak: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कैंब्रिज विश्वविद्यालय में चल रही रामकथा में शामिल होने पहुंचे और बोले कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है. वह इस मौके पर प्रधानमंत्री बनकर नहीं बल्कि एक हिंदू के तौर पर आए हैं. यह बात उन्होंने कही और इसी के साथ पीएम ऋषि सुनक ने मोरारी बापू की रामकथा में जय श्रीराम के नारे भी लगाए.

रामकथा में के मौके पर सुनक ने कहा कि, मेरे लिए धर्म बहुत मायने रखता है. यह जीवन के हर पहलू में मुझे रास्ता दिखाता है. पीएम होना एक सम्मान की बात है, लेकिन ये इतना आसान नहीं है. इस पद पर रहते हुए कठिन फैसले भी लेने पड़ते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि धर्म अच्छा कार्य करने के लिए साहस और एक अलग तरह की ऊर्जा देता है.

ऑफिस में रखते हैं गणेश जी की प्रतिमा
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी बात जारी रखते हुए बताया कि वह कितना भगवान पर भरोसा रखते हैं, वह बोले कि, जब मैं चांसलर था तो उस दौरान दिवाली के मौके पर 11 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर दीए जलाना काफी खास पल था. ब्रिटिश होने के साथ ही हिंदू होने पर भी मुझे बहुत गर्व है. वह बोले कि, भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रामकथा में शामिल होना उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है. सुनक ने कहा कि जिस तरह से मोरारी बापू के आसन के पीछे हनुमान जी की तस्वीर लगी रहती है, उसी तरह से उनके दफ्तर में उनकी मेज पर गणेश जी प्रतिमा रखी हुई है.

धर्मग्रंथों और वेदों के हिसाब से चलाते हैं ब्रिटेन की सरकार

इसी के साथ ऋषि सुनक ने कहा कि, मैं आपके आशीर्वाद से उसी तरह शासन चलाना चाहता हूं जिस तरह से हमारे धर्मग्रंथों और वेदों में बताया गया है.” बचपन की यादों को ताजा करते हुए सुनक ने कहा कि वे खुद बचपन में मंदिरों में दर्शन के लिए जाया करते थे. जहां उनका पूरा परिवार पूजा और आरती करता था. उन्होंने ये भी कहा कि वह खुद रामायण और भगवत गीता के साथ ही हनुमान चालीसा का अनुसरण करते हैं. इस मौके पर पूरा वातावरण राम मय नजर आ रहा था तो वहीं प्रधानमंत्री खुद भी भगवान श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे. (फोटो सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो