Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण ने 64 दिनों में सीख ली थी ये 64 कलाएं…जानें पूरी डिटेल

August 15, 2025 by No Comments

Share News

Shri Krishna’s 64 Arts: इस बार 16 अगस्त को धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा. मंदिरों से लेकर घरों तक में तैयारी अंतिम चरण में पहुच गई है. घर-घर कान्हा की झांकियां सजाई जाने लगी हैं तो वहीं बाजार भी कान्हा की विभिन्न मूर्तियों से सज गए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर कान्हा की लीलाओं से सम्बंधित तमाम खबरें वायरल हो रही हैं.

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण को 64 कलाओं में पूर्ण निपुण माना जाता है. संगीत से लेकर नृत्य और अन्य विद्या में भी वह माहिर थे. माना जाता है कि आश्चर्यजनक रूप से उन्होंने इन सभी कलाओं का ज्ञान केवल 64 दिनों में प्राप्त कर लिया था।

पौराणिक कथाओं के अनुसार श्रीकृष्ण ने अपनी शिक्षा उज्जैन स्थित गुरु संदीपनि के आश्रम में प्राप्त की थी। उनके साथ ही उनके भाई बलराम और सखा सुदामा ने भी वहीं से विद्या अध्ययन किया था. मान्यता है कि यह स्थान विश्व का सबसे प्राचीन गुरुकुल है। गुरु संदीपनि के मार्गदर्शन में श्रीकृष्ण ने कम समय में ही 64 कलाओं का गहन ज्ञान अर्जित कर भी को चकित कर दिया था. आज भी इन 64 कलाओं को अद्वितीय माना जाता है।

जानें क्या हैं 64 कलाएं?

श्रीमदभागवतपुराण के दशम स्कन्द के 45 वें अध्याय के अनुसार श्री कृष्ण निम्नलिखित 64 कलाओं में पारंगत थे…

1- नृत्य – नाचना (Dance)
2- वाद्य- तरह-तरह के बाजे बजा लेना
3- गायन विद्या – गायकी
4- नाट्य – तरह-तरह के हाव-भाव व अभिनय करने में निपुण
5- इंद्रजाल- जादूगरी करना
6- नाटक आख्यायिका आदि की रचना करना
7- सुगंधित चीजें- इत्र, तेल आदि बनाने में निपुण
8- फूलों के आभूषणों से श्रृंगार करना
9- बेताल आदि को वश में रखने की विद्या
10- बच्चों के खेल
11- विजय प्राप्त कराने वाली विद्या
12- मन्त्रविद्या
13- शकुन-अपशकुन जानना, प्रश्नों उत्तर में शुभाशुभ बता लेना
14- रत्नों को अलग-अलग प्रकार के आकारों में काटना
15- कई प्रकार के मातृका यन्त्र बनाना
16- सांकेतिक भाषा बनाना
17- जल को बांधना।
18- बेल-बूटे बनाना
19- चावल और फूलों से पूजा के उपहार की रचना करना। (देव पूजन या अन्य शुभ मौकों पर कई रंगों से रंगे चावल, जौ आदि चीजों और फूलों को तरह-तरह से सजाना)
20- फूलों की सेज बनाना।
21- तोता-मैना आदि की बोलियां बोलना – इस कला के जरिए तोता-मैना की तरह बोलना या उनको बोल सिखाए जाते हैं।
22- वृक्षों की चिकित्सा
23- भेड़, मुर्गा, बटेर आदि को लड़ाने की रीति
24- उच्चाटन की विधि
25- घर आदि बनाने की कारीगरी
26- गलीचे, दरी आदि बनाना
27- बढ़ई की कारीगरी
28- पट्टी, बेंत, बाण आदि बनाना यानी आसन, कुर्सी, पलंग आदि को बेंत आदि चीजों से बनाना।
29- तरह-तरह खाने की चीजें बनाना यानी कई तरह सब्जी, रस, मीठे पकवान, कड़ी आदि बनाने की कला।
30- हाथ की फूर्ती के काम
31- चाहे जैसा वेष धारण कर लेना
32- तरह-तरह पीने के पदार्थ बनाना
33- द्यू्त क्रीड़ा
34- समस्त छन्दों का ज्ञान
35- वस्त्रों को छिपाने या बदलने की विद्या
36- दूर के मनुष्य या वस्तुओं का आकर्षण
37- कपड़े और गहने बनाना
38- हार-माला आदि बनाना
39- विचित्र सिद्धियां दिखलाना यानी ऐसे मंत्रों का प्रयोग
40-कान और चोटी के फूलों के गहने बनाना – स्त्रियों की चोटी पर सजाने के लिए गहनों का रूप देकर फूलों को गूंथना।
41- कठपुतली बनाना, नाचना
42- प्रतिमा आदि बनाना
43- पहेलियां बूझना
44- सूई का काम यानी कपड़ों की सिलाई, रफू, कसीदाकारी करना।
45 – बालों की सफाई का कौशल
46- मुट्ठी की चीज या मनकी बात बता देना
47- कई देशों की भाषा का ज्ञान
48 – मलेच्छ-काव्यों का समझ लेना – ऐसे संकेतों को लिखने व समझने की कला जो उसे जानने वाला ही समझ सके।
49 – सोने, चांदी आदि धातु तथा हीरे-पन्ने आदि रत्नों की परीक्षा
50 – सोना-चांदी आदि बना लेना
51 – मणियों के रंग को पहचानना
52- खानों की पहचान करना
53- चित्रकारी करना
54- दांत, वस्त्र और अंगों को रंगना
55- शय्या-रचना करना
56- मणियों की फर्श बनाना यानी घर के फर्श के कुछ हिस्से में मोती, रत्नों से जड़ना।
57- कूटनीति शास्त्र संस्कृति प्रवाह
58- ग्रंथों को पढ़ाने की चातुराई
59- नई-नई बातें निकालना
60- समस्याओं की पूर्ति करना
61- समस्त कोशों का ज्ञान हासिल करना
62- मन में कटक रचना करना अर्थात किसी श्लोक आदि में छूटे पद या चरण को मन से पूरा करना।
63-छल से काम निकालने की विद्या
64- शंख, हाथीदांत के साथ ही कई तरह के कान के गहने तैयार करना।

DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Lord Shri Krishna 108 Names: जन्माष्टमी पर कान्हा के 108 नामों का करें जाप…बनी रहेगी दयानिधि की कृपा

Janmashtami-2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई वर्षों बाद बना ये दुर्लभ योग…इन राशि वालों को मिलेगा ये लाभ

Janmashtami-2025: जन्माष्टमी व्रत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के दौरान…जानें क्या करें और क्या न करें

Janmashtami: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर केक काटना क्या सही है या गलत…? जानें क्या बोले प्रेमानंद महाराज-Video