Pitru Paksha- 2022: गर्भ में मार दी गईं बेटियों के लिए गंगा किनारे बड़ी संख्या में महिलाओं ने किया तर्पण व पिण्डदान, देखें वीडियो

September 19, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। युग दधीचि देहदान संस्थान के बैनर तले रविवार को सरसैय्या घाट पर नगर की प्रतिष्ठित महिलाओं ने गर्भ में मार दी गईं बेटियों की मुक्ति एवं मोक्ष के लिये तर्पण व पिण्डदान किया। पितृपक्ष की अष्टमी को यहाँ देहदानियों, बालिदानियों एवं अटल बिहारी बाजपेयी के लिये भी महातर्पण हुआ।

कार्यक्रम का प्रथम दीप प्रज्ज्वलन पू. महापौर कै० जगतवीर सिंहं द्रोण ने किया, मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने बेटियों के लिये महातर्पण करते हुये कहा कि गर्भ में मार दीं गई बेटियों के मोक्ष के लिए किया गया यह कार्य महिला सशक्तीकरण के लिए मील का पत्थर बनेगा। कलशपूजन अटल बिहारी बाजपेयी की पौत्री नन्दिता व दामाद सुमित मिश्रा ने किया तत्पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री का पिण्डदान भी किया गया। मुख्य यजमान मधुकर महाना एवं डा. आनन्द निगम ने पितृ पूजन किया, विशिष्ट अतिथि पार्षद महेन्द्र पाण्डेय ‘पप्पू’ ने देवपूजन सम्पन्न किया पितरों की महाआरती विहिप के प्रान्तीय अध्यक्ष राजीव महाना द्वारा की गई।

संयोजक मनोज सेंगर ने अपने सहयोगियों सुमित मिश्रा गोल्डी एवं पं. घनश्याम शुक्ल के साथ गायत्री पध्दति से पूजन कराया। संयोजिका माधवी सेंगर ने महिलाओं का अंगवस्त्रों से स्वागत किया यहाँ प्रमुख रूप से सतीश महाना की बहू भावना महाना, शिक्षाविद् डा.अलका दीक्षित, संस्कृतविद् प्रो० नीलम त्रिवेदी, डॉ0 नीना अवस्थी, डा० सीमा श्रीवास्तव, डा0 प्रतिभा बन्धु, मनीषा माहेश्वरी, पुष्पलता मिश्रा, श्रमिक भारती से सीमा पाण्डेय, विमल राय, रमा राय, अम्बिका श्रीवास्तव, अनुश्री, छाया, कामिनी दास सहित चालीस से अधिक महिलाएं तर्पण कार्यक्रम में उपस्थित हुईं।

इस मौके पर पूर्व सीएमओ डा.वीसी रस्तोगी, सुधीर महाना, रवीन्द्रनाथ राय, राव तिवारी, संजय भारती, पीयूष दास, दीपक, गौतम, मनोज दास, शान्ति भूषण, बीना यादव, वन्दना शुक्ल, रिमझिम, मानसी, प्रेमलता तिवारी विशेष सहयोगी रहे।

यहां देखें वीडियो