धागे कच्चे भले हो लेकिन…इस रक्षाबंधन इन बधाई संदेशों से दें अपनों को शुभकामनाएं

August 8, 2025 by No Comments

Share News

Raksha Bandhan Wishes:  रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जो भारत की संस्कृति और सभ्यता के साथ ही भाई-बहनों के पवित्र प्रेम को दर्शाता है. हिंदी महीने के मुताबिक, ये त्योहार प्रत्येक वर्ष सावन यानी श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस बार ये तिथि कल यानी 9 अगस्त को पड़ रही है.

इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए अभी से लोगों ने बधाई संदेश एक-दूसरे को भेजने शुरू कर दिए हैं. तो वहीं खबरस्टिंग (https://khabarsting.com/) भी अपने पाठकों के लिए एकदम नए बधाई संदेश लेकर आया है, जिसे आप अपनों को भेजकर इस खास दिन को और भी खास बना सकते हैं.

Rakshabandhan Wishes

कवि मुरली परिहार कबीर की कलम से लिखा गया बधाई संदेश

“दिल देता है तुझे दुवाएं,तेरा अभिनंदन है,
प्रेम मेरा निश्चल है बहना,चरणों का वंदन है,
धागे कच्चे भले हो लेकिन ,शपथ मेरी पक्की है,
सारी उम्र करूंगा रक्षा, प्रेम का ये बंधन है।”
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

“भइया की आंखों में आंसू ना आने पाए,
बहना उसके जीवन में खुशियां लाए,
करती है ईश्वर से प्रार्थना हमेशा,
हर रक्षा बंधन में भइया की कलाई राखी से सजाए।”
रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई

“भइया का रहता हमेशा कथन,
बहनों की रक्षा का देता वचन ,
बचपन की यादें समेटे हुए ,
स्नेह से भरा है रक्षा बंधन।”
भाई-बहनों के इस पवित्र त्योहार की बधाई

Rakshabandhan Wishes

देखें कुछ और बधाई संदेश

राखी का धागा बन जाए मेरे भाई का सुरक्षा कवच
हर जगह मेरा भाई होता रहे सफल
यही है एक बहन की कामना और प्रार्थना
रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामना

बहन-भाई का प्यार है दुनिया में सबसे अलग
इस पवित्र प्रेम को किसी की न लगे नजर
Happy वाला रक्षाबंधन

फूलों का तारों का सबका कहना है
एक हजारों में मेरी बहना है
सारी उमर हमें संग रहना है
और हर सुख-दुख का साथी होना है
Happy Raksha Bandhan

Rakshabandhan Wishes

जीवन में भाई-बहन का साथ कभी न छूटे
चाहे जमाना या जग रूठे
भगवान इस रिश्ते को हमेशा रखना सलामत
पवित्र रिश्ते का है ये अनूठा संगम
रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाई

मेरे भइया के चेहेरे पर हमेशा मुस्कान रहे
कोई दुख या संकट पास से न गुजरे
यही आशीर्वाद देती है तेरी बहना
हमेशा मेरे भइया की जयजयकार रहे
रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाई

Rakshabandhan Wishes

ये भी पढ़ें-Rakshabandhan: भाई की दीर्घायु के लिए…रक्षाबंधन पर इस तरह का बाधें विशेष रक्षासूत्र; पढ़ें ये मंत्र

Raksha Bandhan-2025: रक्षाबंधन पर भद्रा का साया…? सुबह से इतने बजे तक बांध लें राखी; जानें शुभ मुहूर्त