UP Basic Shiksha: “भीषण गर्मी में शिक्षकों को 1:30 बजे तक रोकना…” देवेंद्र प्रताप सिंह ने निदेशक बेसिक शिक्षा को लिखा ये पत्र
UP Basic Shiksha: उत्तर प्रदेश सहित देश के तमाम हिस्से भीषण गर्मी से त्रस्त हैं. यूपी का पारा अभी से 45 डिग्री से ऊपर जा चुका है. सूर्य देव का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, जबकि अभी अप्रैल ही चल रहा है. हालांकि इस भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के तमाम जिलों में जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया है लेकिन शिक्षकों को अभी भी पहले वाले समय पर ही बुलाया जा रहा है.
इसको लेकर प्रदेश भर के शिक्षकों में रोष व्याप्त है तो वहीं शिक्षकों के हित में जन प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस समस्या को लेकर निदेशक बेसिक शिक्षा लखनऊ को पत्र लिखा है और शिक्षकों को इस भीषण गर्मी में दोपहर डेढ़ बजे तक रोकने को अव्यवहारिक बताया है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि आपके शासनादेश द्वारा कार्य सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े 12 बजे तक निर्धारित किया गया है लेकिन शिक्षकों को डेढ़ बजे तक रोका जाना मानवीय संवेदना से परे है. उन्होंने कहा है कि मौसम विभाग ने हीट वेब की भी चेतावनी दी है.
इसी के साथ ही पत्र में अनुरोध किया गया है कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य के समय तक ही विद्यालय में उपस्थित रहने का आदेश तत्काल जारी किया जाए. तो वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कानपुर जिलाध्यक्ष चंद्र दीप यादव ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से दूर-दराज स्कूलों में जाने वाली महिला टीचर्स का लगातार स्वास्थ्य बिगड़ रहा है. कई शिक्षिकाएं बीमार हो चुकी हैं तो वहीं कई शिक्षक जो कि हाई बीपी व शुगर के मरीज हैं, भी तेज धूप में स्कूल से लौटते वक्त समस्याओं का सामना कर रहे हैं.
👉शिक्षकों के सच्चे हितैषी जन प्रतिनिधि माननीय विधान परिषद सदस्य आदरणीय देवेंद्र प्रताप सिंह जी ने निदेशक बेसिक शिक्षा लखनऊ को लिखा पत्र की इस भीषण गर्मी में शिक्षकों को 1:30 बजे तक रोकना अव्यवहारिक है।
👉शिक्षण कार्य के समय तक ही उपस्थित रहने का आदेश जारी करने के लिए पत्र… pic.twitter.com/xzmIqI8C96
— बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) April 25, 2025