Dhanteras Vastu Tips: वास्तु दोष खत्म करने के लिए धनतेरस पर करें ये सरल उपाय…लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए करें ऐसे पूजा
Dhanteras Vastu Tips: कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार कल यानी 18 अक्टूबर को दिन शनिवार को पड़ रहा है। भारतीय ज्योतिष अनुसन्धान संस्थान के निदेशक विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि इस दिन यम-दीपदान जरूर करना चाहिए. वह कहते हैं कि निर्धनता व आर्थिक संकट दूर करने के लिए धनतेरस का दिन सबसे अच्छा दिन है. इस दिन अगर पूरी श्रद्धा के साथ कुछ उपाय कर लिए जाएं तो साल भर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है और धन का आवागमन साल भर बना रहता है.
धनतेरस पर करें ये काम
आर्थिक संकट से निजात पाने या फिर निर्धनता दूर करने के लिए धनतेरस की शाम को अपने पूजाघर में अखंड दीपक जलाना चाहिए. ये दीपक दीपावली की रात तक जरूर जलता रहे. अगर दीपक भैयादूज तक जलता रहे तो घर के सारे वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं।
हो सके तो घर के तेल का दीपक प्रज्वलित करें तथा उसमें दो काली गुंजा डाल दें. इसी के साथ ही इसे गन्धादि से पूजन करके अपने घर के मुख्य द्वार पर अन्न की ढ़ेरी पर रख दें। साल भर आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। स्मरण रहे वह दीप रात भर जलते रहना चाहिये. बुझना नहीं चाहिये.
घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं. बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें साथ ही दिए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें.
लक्ष्मी जी को ऐसे पूजें
आचार्य कहते हैं कि दीपावली पर दक्षिणावर्ती शंख, केसर, गंगाजल का पात्र, धूप, अगरबत्ती, दीपक, लाल वस्त्र सामग्री के साथ साधक अपने सामने लक्ष्मीजी के फोटो रखें तथा उनके सामने लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर दक्षिणावर्ती शंख रख दें। उस पर केसर से स्वस्तिक बना लें तथा कुमकुम से तिलक कर दें। बाद में स्फटिक की माला से निम्न मंत्र की 7 मालाएँ करें। तीन दिन तक करने से मंत्र सिद्ध हो जाता है मंत्रजाप पूरा होने के पश्चात् लाल वस्त्र में शंख को बांधकर घर में रख दें। जब तक वह शंख घर में रहेगा, तब तक घर में निरंतर उन्नति होती रहेगी।
इस मंत्र का करें जाप
ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं महालक्ष्मी धनदा लक्ष्मी कुबेराय मम गृहे स्थिरोभव ह्रीं ॐ नमः।
DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
Dhanteras: धनतेरस पर इस विधि से करें स्नान और दीपदान… खत्म होगा अकाल मृत्यु का भय
Dhanteras: धनतेरस पर किसी को कुछ भी न दें उधार…झाडू की करें ऐसे पूजा; पढ़ें कथा