Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर आज रात…लखनऊ-कानपुर से लेकर दिल्ली में इतने बजे दिखेगा चांद; अगर बदली की वजह से न दिखे चंद्र देव तो करें ये काम

October 10, 2025 by No Comments

Share News

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत-त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए सभी पर्वों से खास है. वैसे तो प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी और चंद्रमा का व्रत किया जाता है लेकिन इसमें सबसे अधिक लोकप्रिय व्रत करवा चौथ का है. यह व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है.

इस बार यह व्रत-त्योहार आज यानी 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. व्रती महिलाएं सुबह से ही निर्जला व्रत रखकर शाम होने का इंतजार कर रही हैं और चांद निकलने के बाद अर्घ्य देने के साथ ही व्रत का पारण करेंगी. मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने से पति की लंबी आयु होती है और घर-परिवार में सुख-सृमद्धि आती है.

इस समय निकलेगा चांद

आज करवा चौथ पर चांद सभी शहरों में रात 8 बजकर 13 मिनट के बाद दिखाई देने की सम्भावना है. इससे पहले व्रती महिलाएं पूजा कर लें और करवा चौथ की कथा जरूर सुन लें या फिर पढ़ लें।

नई दिल्ली में 08:14 PM
नोएडा में 08:13 PM
चंड़ीगढ़ में 08:10 PM
कानपुर में 08:07 PM
लखनऊ में 08:03 PM
बेंगलुरु में 08:50 PM

चंडीगढ़ में 8 बजकर 10 मिनट
देहरादून में 8 बजकर 4 मिनट
हरिद्वार में 8 बजकर 5 मिनट
मेरठ में 8 बजकर 13 मिनट
पटना में 7 बजकर 49 मिनट पर चांद निकलने की सम्भावना है.
मुंबई में 08:56 PM
पुणे में 08:53 PM
वाराणसी में 07:59 PM
गोरखपुर में 07:53 PM
रांची में 07:54 PM
जयपुर में 08:24 PM
जम्मू में 08:12 PM
कोलकाता में 08:12 PM
भुवनेश्वर में 07:59 PM
कोटा में 08:29 PM
अयोध्या में 07:58 PM

करवा चौथ पर अगर बादल की वजह से न दिखे चांद तो…

इधर कई दिनों ने लगातार बदली है और बारिश का माहौल बना हुआ है. इसको लेकर लगातार मन में ये आशंका रहती है कि कहीं पूजा के वक्त चांद बादलों में छुप गया और दिखाई नहीं दिया तो? यहां पर आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री कहते हैं कि अगर आपको ये जानकारी मिल जाती है कि दूसरी जगहों पर चांद निकल गया है और आपके यहां बादल की वजह से ये दिख नहीं रहा है तो आप चंद्रोदय के समय चांद को विधिवत अर्घ्य दें और चंद्र देव का मन में ध्यान करके विधि-विधान से पूजा करने के बाद व्रत का पारण कर लें.

मन में पति का लें नाम

करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय अपने पति का मन में पांच बार नाम लेना चाहिए और इस दौरान एक सफेद फूल भी चंद्रमा को चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से पति के जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती है।

करें इस मंत्र का जाप

चांद को अर्घ्य देते समय ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम: का मन में जाप कर सकती हैं.

DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Karwa Chauth Gift: हमेशा प्रसन्न रहेगी पत्नी और खुशहाल रहेगा दाम्पत्य जीवन…करवा चौथ पर राशि के मुताबिक दें गिफ्ट

Karwa Chauth Kadhi: जानें करवा चौथ पर कढ़ी बनाने की परम्परा कहां से आई? भगवान कृष्ण से इस तरह जुड़ा है नाता

Karwa Chauth Wishes: “करवा चौथ का पावन पर्व, अंतर्मन की दृश अद्भुत प्रीत…” अपनों को भेजें ये नए शुभकामना संदेश

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ 10 अक्टूबर को… जानें सरगी खाने से लेकर चंद्रोदय तक का समय