Lumpi Virus: लंपी वायरस से दर्दनाक मौत मर रही गायों पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने नेताओं को सुनाई खरी-खोटी, कहा “काश नेताओं को इनकी याद चुनावों के बाद भी आती…”, देखें वीडियो, जाने कब और किस जिले में सामने आया था पहला मामला
भारत के तमाम जिलों में लम्पी वायरस से मौत के मुंह में जा चुकी लाखों गायों और लम्पी वायरल से ग्रसित गायों की स्थिति को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने नेताओं को खरी-खोटी सुनाई है। इसी के साथ कहा है कि “काश नेताओं को इनकी याद चुनावों के बाद भी आती। आज शायद 75,000 बेजुबानों की जान बचाई जा सकती थी।”
बता दें कि भारत के तमाम जिलों में लम्पी वायरस के प्रकोप की वजह से गाएं दर्दनाक तरीके से मौत के मुंह में जा रही हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है और न ही इसको लेकर कोई हो-हल्ला सुनाई दे रहा है। इस मामले में सोशल मीडिया भी शांत बैठा हुआ है। बता दें कि भारत इस समय जानवरों में फैली बेहद संक्रामक लंपी वायरस (LSD) बीमारी से जूझ रहा है।
23 अप्रैल को गुजरात के कच्छ में पहला मामला सामने आया था। इसी के बाद से अब तक देश के 15 राज्यों में इसके मामले आ चुके हैं। इससे अब 87,000 से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी है, जिनमें सबसे अधिक संख्या गायों की बताई जा रही है। ऐसे में सरकार ने राज्यों को वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने को कहा है। वहीं मीडिया सूत्रों के मुताबिक देश भर में 11 लाख से अधिक गायों की मौत इससे हो चुकी है।
जानें क्या है लम्पी वायरस
पशु चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, लंपी वायरस (LSD) जानवरों में होने वाला एक बेहद संक्रामक चर्म रोग है। यह पॉक्स वायरस से जानवरों में फैलता है। यह बीमारी मच्छर और मक्खी के जरिए एक से दूसरे पशुओं तक पहुंचता है। इसके अलावा यह खून चूसने वाले कीड़े, मक्खियों की कुछ प्रजातियों, दूषित भोजन और पानी के जरिए भी फैलता है। संक्रमण के बाद समय रहते इलाज नहीं होने पर जानवर तड़प-तड़प कर दम भी तोड़ देता है।
जानें कौन-कौन से राज्य हैं प्रभावित
पशुपालन और डेयरी विकास मंत्रालय के अनुसार, देश के गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड सहित 15 राज्यों के 175 जिलों में लंपी वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इन राज्यों में अब तक 67,000 पशुओं की मौत हो चुकी है। इनमें राजस्थान में सबसे अधिक 50,000 से अधिक पशुओं की मौत हुई है। राजस्थान में जोधपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और चुरू जिलों की हालत सबसे अधिक खराब बताई जा रही है।
पशु मेलों पर लगा दी गई है रोक
लम्पी वायरस को देखते हुए सरकार ने देश भर में पशु मेले पर रोक लगा दी है। ताकि बीमारी का प्रसार न हो सके। इसके अलावा जानवरों को समूह में ले जाने पर रोक लगाने के साथ मृत जानवरों को प्रोटोकॉल के तहत गहरा दफनाने के निर्देश दिए हैं।
जानें क्या है लक्षण
विशेषज्ञों के मुताबिक इस बीमारी में पशु के शरीर पर छोटी-छोटी गाठें बनती है जो बाद में बड़ी हो जाती हैं और इसी के साथ जानवरों के शरीर पर जख्म दिखने लगता है। वह खाना भी कम कर देता है। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घटने लगती है। शुरुआत में पशु को दो से तीन दिन के लिए हल्का बुखार रहता है। जानवरों के मुंह, गले, श्वास नली तक इस बीमारी का असर दिखने लगता है। मुंह से लार निकलने के साथ आंख-नाक से भी स्राव होने लगता है।
जानें क्या है खतरा
अगर इस बीमारी के होने के बाद जानवर को समय पर सही उपचार नहीं मिला तो उसकी दर्दनाक मौत हो जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बीमारी के कारण जानवरों के लिंफ नोड में सूजन, पैरों में सूजन, दूध उत्पादकता में कमी, गर्भपात, बांझपन की समस्या के साथ समय पर उपचार नहीं मिलने पर मौत भी हो जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने पर ज्यादातर संक्रमित जानवरों को दो से तीन सप्ताह में ठीक किया जा सकता है। लेकिन दूध के उत्पादन में कई सप्ताह तक कमी बनी रहती है। इस बीमारी में मृत्यु दर 15 प्रतिशत है और संक्रमण दर 10-20 प्रतिशत रहती है।
देखें क्या कर रही है सरकार
मीडिया सूत्रों के मुताबिक पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव जतिंद्र नाथ स्वैन ने बताया कि लंपी वायरस से राजस्थान में प्रतिदिन सबसे अधिक 600-700 जानवरों की मौत हो रही है, जबकि अन्य राज्यों में यह संख्या 100 से भी कम है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने प्रभावित राज्यों में सभी जानवरों को बकरी में होने वाले चेचक की वैक्सीन का वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने कहा कि लंपी वायरस के खिलाफ यह वैक्सीन 100 प्रतिशत प्रभावी और सुरक्षित है।
भारत ने लंपी वायरस के खिलाफ वैक्सीन इजाद करने में बड़ी सफलता की है हासिल
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के दो संस्थानों ने हाल ही में लंपी वायरस के खिलाफ एक स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले इस वायरस के खिलाफ कोई आधिकारिक वैक्सीन नहीं थी। हरियाणा के हिसार में स्थित ICAR-नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्विन्स ने उत्तर प्रदेश के इज्जतनगर स्थित ICAR-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के सहयोग से लाइव एटेन्यूएटेड LSD वैक्सीन ‘लंपी-प्रोवाकाइंड’ (Lumpi-ProVacInd) विकसित की है।
जानें कितना होगा उत्पादन
मीडिया को जानकारी देते हुए सचिव स्वैन ने बताया कि लंपी वायरस के खिलाफ वैक्सीन तैयार करने वाले संस्थान हर महीने चार करोड़ खुराकों का उत्पादन करने में सक्षम है। ऐसे में जल्द ही इसका उत्पादन शुरू कर वैक्सीनेशन का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बकरी में होने वाले चेचक की वैक्सीन से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके लिए बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित आठ राज्यों को इस वैक्सीन की 1.5 करोड़ खुराकों की आपूर्ति भी की जा चुकी है। (फोटो सोशल मीडिया से ली गई है)
यहां देखें वीडियो