UP Board Result 2025: इस दिन आ रहा है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट…ऐसे करें चेक
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के रिजल्ट का बेसब्री से लाखों परिक्षार्थी इंतजार कर रहे. फिलहाल उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है. शुक्रवार यानी कल 25 अप्रैल को बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर देगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल सुबह 12:30 बजे यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा.
बता दें कि यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने पहली बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कराई है और साल 2025 में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाएं महज 12 कार्य दिवसों में आयोजित की गई थीं. विद्यार्थी यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं. यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित हुई थी. तो वहीं, 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन किया गया था.
इस तरह देखें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं और फिर UP Board 10th/12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें. फिर अपना रोल नंबर और स्कूल कोड/अन्य विवरण दर्ज करें. फिर सबमिट कर दें. इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. आप इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.
2024 में बेटियों ने लहराया था परचम
बता दें कि 2024 में 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर दिया गया था. यूपी बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 89.55% रहा था. लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40% और लड़कों का 86.05% रहा था.
ये भी पढ़ें-Pahalgam: आतंकी हमले के ये पांच Video…नहीं थमेंगे आंसू