UP Board-2025 Results: नमक-रोटी खाकर की पढ़ाई…और रच दिया इतिहास; पढ़ें यूपी बोर्ड टॉपर्स की सफलता की कहानियां, CM योगी देंगे ये उपहार-Video
UP Board-2025 Results: आज यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट-2025 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया. इस साल जालौन के यश प्रताप सिंह ने 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है तो वहीं इंटर में महक जायसवाल पूरे प्रदेश में अव्वल रही हैं. तो वहीं हाईस्कूल के उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 90.11 रहा तो वहीं इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण रहे.
बता दें कि दोनों ही कक्षाओं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को यूपी सरकार 1 लाख रुपये नगद, लैपटॉप या टैबलेट एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करेगी. इसके अलावा जिला स्तर पर टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को 21 हजार रुपये नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से टॉपर स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जायेगा। इसकी घोषणा सीएम योगी की ओर से कर दी गई है।
.@UPGovt द्वारा प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर के सभी टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 25, 2025
बच्चे यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट्स- upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. बता दें कि इस बार के यूपी बोर्ड के रिजल्ट में उन बच्चों ने भी टॉपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है जिनके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और तमाम संसाधनों के अभाव में पढ़ाई की. इस तरह से ये बच्चे उन बच्चों के लिए प्रेरणा बन गए हैं जो संसाधनों की कमी का रोना रोते हुए पढ़ाई नहीं करते और माता-पिता को दोष देते रहते हैं.
उन्नाव की आस्था पटेल ने किया कमाल, 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पाया 4वां स्थान
बोली पढ़ाई कर बनूँगी IPS ।#उन्नाव: जिले के लिए गौरव की बात है कि कक्षा 10वीं की छात्रा आस्था पटेल ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर… pic.twitter.com/8UPOyhCn9e— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) April 25, 2025
कक्षा-10 के टॉपर
बता दें कि कक्षा 10 में जालौन के यश प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया है. वह आरके डीआईसी ग्राम ऊमरी के छात्र हैं। इन्होंने 600 में से 587 अंक हासिल किए हैं. इस तरह से उनको 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है. यश आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं. उनके पिता विनय प्रताप सिंह इसी स्कूल में प्रिंसिपल हैं.
यश ने प्रदेश में टॉप करने का सीक्रेट बताते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ घर में हर दिन 7 घंटे पढ़ाई करते थे. टीवी में कार्टून देखना पसंद है और खाली समय में क्रिकेट खेलते हैं लेकिन परीक्षा के दौरान सिर्फ पढ़ाई की. उनके बड़े भाई अनुज प्रताप बीएलएड कर रहे हैं.
सेकंड पोजिशन पर अंशी (97.67 फीसदी) और अभिषेक कुमार यादव (97.67 फीसदी) हैं. अंशी शिवाजी एस एन आई सी कटरा एस खान इटावा की छात्रा और अभिषेक कुमार यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामसनेहीघाट बाराबंकी के छात्र हैं. थर्ड नंबर पर रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता को 97.50 प्रतिशत अंक मिले हैं.

फोटो-सोशल मीडिया
तो वहीं हाईस्कूल में ही तीसरे स्थान पर जालौन की छात्रा सिमरन गुप्ता हैं. इन्होंने 600 पूर्णांक में कुल 97.50 प्रतिशत प्राप्त किया है। सिमरन भी आर के डीआईसी ग्राम ऊमरी की छात्रा हैं. सिमरन आईआईटी की तैयारी कर इंजीनियर बनना चाहती हैं।
मल्लावां पब्लिक स्कूल की छात्रा आकृति पटेल ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है. आकृति प्रतिदिन 8-9 घंटे की पढ़ाई करती थीं और उनका सपना आईआईटी से इंजीनियरिंग करना है।
इसी विद्यालय की छात्रा श्रेया राज ने पांचवीं रैंक हासिल की है. वह लखीमपुर की रहने वाली हैं. श्रेया के पिता शशि कुमार, बीएन इंटर कॉलेज में अंग्रेजी प्रवक्ता हैं। श्रेया आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं. बनारस की ख्याति सिंह ने प्रदेश में 8वीं पोजिशन हासिल की है.
वहीं फतेहपुर के जनक दुलारी इंटर कॉलेज के छात्र श्रेयांश कुमार ने कक्षा 10 में प्रदेश में 9वीं रैंक हासिल की है. उन्होंने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. श्रेयांश के पिता रोजाना मेहनत मजदूरी करते 300 से, 400 रुपए कमाते है. ऐसे में बच्चे को पढ़ाई करा पाना बड़ी मुस्किल का काम होता था लेकिन बच्चे की लगन को देखते हुए माता-पिता ने नमक रोटी खाकर बच्चे की पढाई पूरी कराई तो वहीं श्रेयांश ने भी मेहनत कर खुद को टॉपर लिस्ट में शामिल करा कर घर-परिवार के साथ ही गांव का भी नाम रोशन कर दिया.
तो वहीं अयोध्या की बेटी कसाफ फातिमा ने 96.33% अंक हासिल करके प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया है. इसी के साथ ही एसएन पब्लिक स्कूल माधौगंज की छात्रा प्रतिभा पटेल ने 96.33% अंक हासिल कर दसवीं रैंक हासिल की है.
बता दें कि यूपी बोर्ड हाई स्कूल में कुल 25,45,815 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी था जिसमें से 22,94,122 छात्रों से सफलता प्राप्त की है। ओवरऑल पास प्रतिशत 90.11% दर्ज किया गया है जिसमें लड़कों की संख्या 13,27,024 थी जिसमें 11,49,884 स्टूडेंट्स पास हुआ। पास पर्सेंटेज 88.66% रहा। तो वहीं लड़कियों की संख्या 12,18,791 थी जिसमें से 11,44,138 पास हुईं। पास पर्सेंटेज पास 93.87% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.21% अधिक रहा है।
कक्षा-12वीं के टॉपर्स
कक्षा 12 में प्रयागराज की महक जायसवाल ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है. महक ने इंटर में 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह कहती हैं कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं. तो वहीं दूसरे स्थान पर साक्षी रही हैं. साक्षी इंटरमीडिएट गजरौला के नारायण सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।
#WATCH प्रयागराज: महक जायसवाल ने यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है।
उन्होंने बताया, “मैंने 97% अंक प्राप्त किए हैं, मैं बहुत खुश हूं, मैंने बहुत मेहनत की थी। मेरे माता-पिता, शिक्षकों और दीदी ने मेरा बहुत साथ दिया…मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं।” pic.twitter.com/qUrgbLb8kT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
इसी के साथ ही कौशाम्बी की अनुष्का सिंह ने भी पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. अनुष्का ने IAS अधिकारी बनना चाहती हैं. वह रोज 6-7 घंटे पढ़ाई करती थी और वह कहती हैं कि उनको समाज की सेवा करना अच्छा लगता है.
#WATCH इटावा, उत्तर प्रदेश: इंटरमीडिएट की छात्रा मोहिनी ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाने पर कहा, “… मैं अपने शिक्षको और माता-पिता को इस कामयाबी का श्रेय देना चाहूंगी। मेरे कई शिक्षकों ने मेरा बहुत सहयोग किया है… मैं भविष्य में UPSC का इम्तिहान देना चाहती हूं और IAS अफसर बनकर… pic.twitter.com/RlnwR3mGNz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
बता दें कि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 25,98,560 स्टूडेंट्स बैठे थे. इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। इस तरह से ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15% रहा। परीक्षा में 13,87,263, लड़कों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 10,62,616 पास हुआ और लड़कों का पास प्रतिशत 76.60% रहा। तो वहीं लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थी इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37% रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77% अधिक रहा है।

फोटो-सोशल मीडिया
वहीं तीसरे स्थान पर इटावा की मोहिनी रही हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षको और माता-पिता को दिया और कहा कि वह IAS अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं. मोहिनी ने कहा कि जिनके नंबर कम आए हैं वे निराश न हो. मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखें. बता दें कि मोहिना के पिता किसान हैं और मोहिनी ने अपनी पढ़ाई के लिए आर्थिक रूप से काफी संघर्ष किया.
#WATCH कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश): यूपी बोर्ड परिणाम 2025 में अनुष्का सिंह ने कक्षा 12वीं में दूसरा स्थान हासिल किया है।
अनुष्का ने बताया, “मैं बहुत खुश हूं। मैं रोज 6-7 घंटे पढ़ाई करती थी। मुझे IAS ऑफिसर बनना है।” pic.twitter.com/hhGTV5J55F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
ये भी पढ़ें-Pahalgam: आतंकी हमले के ये पांच Video…नहीं थमेंगे आंसू