Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर बना ‘त्रिवेणी योग’…! इन पांच राशियों के लिए शुभ संकेत; पढ़ें पौराणिक कथा

October 10, 2025 by No Comments

Share News

Karwa Chauth 2025: देश भर में करवा चौथ के व्रत को लेकर सुहागिनों में उत्साह दिखाई दे रहा है. तो वहीं आज शाम व्रती महिलाएं चंद्र देव के दर्शन कर व्रत का पारण करेंगी. तो वहीं कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी आज करवा चौथ के अवसर पर मासिक कार्तिगाई, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी भी मनाई जा रही है. इस बार करवा चौथ के मौके पर कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर यह योग बना रहा है।

सोशल मीडिया पर द्रिक पंचांग में लिखित एक आवश्यक जानकारी वायरल हो रही है जिसमें कहा गया है कि शुक्रवार को सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इस कारण करवा चौथ के मौके पर अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा तो वहीं राहुकाल का समय सुबह 10 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

यहां बता दें कि जो लोग या क्षेत्र अमांत पंचांग का पालन करते हैं जैसे महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत में इस त्योहार को आश्विन माह में मनाया जाता है। फर्क बस केवल माह के नाम का होता है लेकिन तिथि सभी जगह एक ही रहती है।

मान्यता है अनुसार इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए सूर्योदय से चंद्र दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की पूजा कर चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं.

मान्यता है कि वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी होने की वजह से इस दिन भगवान गणेश के वक्रतुण्ड स्वरूप की आराधना करने की परम्परा है.वक्रतुण्ड का अर्थ है टेढ़ी सूंड वाले गणेश जो कि गणपति के अष्टविनायक रूपों में प्रथम हैं।

मुद्गल पुराण की कथा

मुद्गल पुराण के अनुसार गणेश जी ने मत्सरासुर नामक दैत्य का वध करने के लिए यह रूप धारण किया था। दैत्य के क्षमा मांगने पर गणेश जी ने उसे जीवन दान दे दिया था। इस दिन भक्त गणेश जी की पूजा करते हैं और व्रत रखकर विघ्नहर्ता से आशीर्वाद मांगते हैं।

तो वहीं इस दिन को मासिक कार्तिगाई कहा गया है. इसे कार्तिगाई दीपम भी कहते हैं. यह पर्व तब मनाया जाता है जब कार्तिगाई नक्षत्र प्रबल होता है। इस पर्व पर भगवान शिव और उनके पुत्र मुरुगन (कार्तिकेय) की पूजा की जाती है. इसको लेकर पौराणिक कथा प्रचलित है कि इस दिन भगवान शिव ने ब्रह्मा और विष्णु को अपनी श्रेष्ठता दिखाने के लिए स्वयं को अनंत ज्योति में परिवर्तित किया था। बता दें कि कार्तिक माह में पड़ने वाला कार्तिगाई दीपम विशेष महत्व रखता है।

यह त्योहार तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई में धूमधाम से मनाया जाता है और इस अवसर पर विशाल महादीपम जलाया जाता है, जो दूर-दूर तक दिखाई देता है। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु वहां एकत्र होकर भगवान शिव की पूजा करते हैं और दीप जलाकर अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव मनाते हैं।

इन राशियों पर दिखेगा असर

इस बार करवा चौथ के मौके पर कई शुभ योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. जो 5 राशियों के लिए बेहद खास होने वाले हैं. चंद्रमा शुक्र देव की राशि वृषभ में संचार करने वाले हैं और इस संचार के दौरान रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. वैदिक ज्योतिष की मानें तो चंद्रमा की इस चाल के कारण गौरी योग बन रहा है और कन्या राशि में शुक्र और सूर्य ग्रह के होने से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है.

गौरी योग और शुक्रादित्य राजयोग के साथ ही करवा चौथ पर सिद्धि योग भी बन रहा है,जो कि 5 राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सभी कार्य सफलता पूर्वक सिद्ध भी हो जाएंगे.

वृषभ राशि

शुभ योग के प्रभाव से वृषभ राशि वालों में जो नौकरी पेशा हैं उनको करियर में सफलता के अवसर बढ़ेंगे और अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. महागौरी की कृपा इन जातकों पर बनेगी और नए आय स्रोतों से धन कमाने में सफल होंगे. अटके धन की प्राप्ति का योग भी बन रहा है. नई सम्पत्ति भी खरीद सकते हैं. आप अपनी वाणी में सुधार करें और नकारात्मक सोच से खुद को दूर रखें.

सिंह राशि

दैनिक आय बढ़ने के योग बन रहे हैं.कामकाजी वर्ग के लिए नई नौकरी के अवसर होंगे और व्यापारियों को अधिक लाभ मिलेगा. वित्तीय स्थिति में भी सुधार की सम्भावना है. धन से संबंधित सभी योजनाएं सफल होंगी.जीवनसाथी के साथ मिलकर संपत्ति की खरीदारी करें तो सफलता मिलेगी.मन को एकाग्र करें और किसी के बारे में बुरा न सोचें. खुद के कार्य से मतलब रखें. नकारात्मकता दूर होगी.

तुला राशि

इस जातक के लोग कोई भी करेंगे उनको परिवार का समर्थन मिलेगा और संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं. खुद का बिजनस करने वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी सभी योजनाएं बेहतरीन परिणाम देंगी. सभी चिंताओं से मुक्ति भी मिलेगी. पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी और आप विभिन्न कार्यक्रमों में सफलतापूर्वक भाग ले सकते हैं.

कुंभ राशि

हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा. इस जातक के लोगों के काम और व्यवसाय में प्रगति मिलेगी. वैवाहिक समस्याओं से छुटकारा मिलने की उम्मीद है. अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. नौकरी पेशा जातकों को काम में नई जिम्मेदारियां मिलने की सम्भावना है. आप अपने कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करें.अधिकारियों व सहयोगियों का समर्थन प्राप्त होगा. मां महागौरी की कृपा से इस जातक के युवाओं के लिए करियर में सफल होने की आशा है. पूरी एकाग्रता से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें.

मीन राशि

इस राशि के जातकों को करियर और व्यवसाय में बहुत लाभ प्राप्त करने की आशा है. अपने लक्ष्य से जरा भी डिगे नहीं. सुखद व्यवहार के कारण आपको समाज में सम्मान मिलेगा. शासन, राजनीति या प्रशासन से संबंधित क्षेत्रों में कार्य करने वाले जातकों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं. इस जातक के लोग अंगर आज के दिन निवेश करते हैं तो उनको अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर आज रात…लखनऊ-कानपुर से लेकर दिल्ली में इतने बजे दिखेगा चांद; अगर न दिखे चंद्र देव तो करें ये काम

Karwa Chauth Gift: हमेशा प्रसन्न रहेगी पत्नी और खुशहाल रहेगा दाम्पत्य जीवन…करवा चौथ पर राशि के मुताबिक दें गिफ्ट

Karwa Chauth Kadhi: जानें करवा चौथ पर कढ़ी बनाने की परम्परा कहां से आई? भगवान कृष्ण से इस तरह जुड़ा है नाता

Karwa Chauth Wishes: “करवा चौथ का पावन पर्व, अंतर्मन की दृश अद्भुत प्रीत…” अपनों को भेजें ये नए शुभकामना संदेश

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ 10 अक्टूबर को… जानें सरगी खाने से लेकर चंद्रोदय तक का समय